मुबंई आने के बाद पहली बार किया ये काम, मीरा राजपूत ने किया खुलासा !

img

मुंबई।। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलिवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 4 वर्ष हो चुके हैं और अब दोनों एक बेटी और एक बेटे के पैरंट्स भी हैं। इवेंट्स और फैशनशोज में मीरा अकसर शाहिद कपूर के साथ आती हैं।

इस बारे में शाहिद ने बताया कि मीरा से पहली बार मिलने पर उनके दिमाग में क्या चल रहा था कि दोनों एक रूम में बड़े से सोफा पर बैठे थे और आसपास कोई नहीं था। उन्हें लग रहा था कि क्या वे 15 मिनट भी इस तरह बैठ पाएंगे। इसके बाद मीरा ने कहा कि वह ज्यादा फिल्में नहीं देखतीं।

हालां‎कि यह एक तरह से अच्छा भी था क्योंकि शाहिद के बारे में उन्होंने उस बातचीत के दौरान जाना, न कि वह पहले से जानती थीं। शाहिद ने आगे बताया कि दोनों एक सोफे पर बैठकर उड़ता पंजाब देख रहे थे। इंटरवल में मीरा उनसे 5 फीट दूर खिसक गईं।

इसके बाद उन्होंने उनकी तरफ देखा और पूछा, “आप ये नहीं हो न? क्या यह आदमी आपके अंदर है? अभी बता दीजिए, क्योंकि अभी भी वापस जाने का विकल्प है।” उन्होंने बताया ‎कि शाहिद कपूर से शादी के बाद वह दिल्ली से मुंबई आ गईं। मीरा ने कहा कि उन्होंने मुंबई आने के बाद ही स्टाइल सीखा और शादी के बाद ही उन्होंने पहली बार रिप्ड जीन्स पहनी थी।

Related News