यहाँ सोने से भी महंगा है कंडोम का एक पैकेट और लेने के लिये लगती है लम्बी कतारें, कीमत जानकर होश उड जायेगें!

img

अजब गजब।। सुरक्षित यौन सम्बन्ध और अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए कंडोम का सहारा लिया जाता है। ऐसे में हमारे देश में सरकार के द्रारा सुरक्षित संबंधों के लिए कंडोम को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। और इसके लिए सरकार के द्रारा कंडोम मुफ्त में भी बांटे जाते है।लेकिन आप में से कम लोग ही जानते होंगे कि कंडोम के पैकेट की कीमत करीब 50000 रूपये हैं। जी हॉ, सुनकर आपको झटका जरूर लगा होगा । लेकिन यह सच है। दरअसल आज हम आपकों एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहॉ कंडोम के पैकेट की कीमत सोने से भी ज्यादा होने के बावजूद खरीददारों की लंबी कतारें लगी हुई है। जी हम बात कर रहे है। दक्षिण अमेरिका की महाद्वीप में स्थित देश वेनेजुएला की जहॉ गर्भपात करवाना गैरकानूनी है और अगर कोई गलती से भी ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसे कठिन दंड का भुगतान करना पड़ता है।

इसी के साथ कहा जाता हैं गर्भपात की स्थिति न आये इस वजह से वेनेजुएला में नौजवान सुरक्षित तरीके से यौन संबंध बनाते है। यानि अगर प्रेग्नेंट होती भी हैं तो आप गर्भपात नहीं करा सकती है।जानकारी के मुताबिक यहॉ एक पैकेट कंडोम खरीदने के लिए 755 से 800 यूएस डॉलन खर्च करना पड़ता है। इंडियन करेंसी में इनकी कीमत लगभग 57,000 रूपये है।

अब आप कहेंगे कि इतना महंगा तो सोना भी नहीं है जितना कंडोम है। यहॉ कंडोम लेने के लिए लोग कतारों में लगते हैं। और इन्हें खरीद लेते है। कहा जाता है कि इन विदेशी ब्रांड के महंगे कंडोम को खरीदने के लिए लोग पानी की तरह पैसा खर्च करने को मजबूर है क्योंकि यहॉ का नियम ऐसा ही है। यहॉ के लोगों को एक पैकेट कंडोम के लिए 50 से 60 हजार तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

Related News