विजयदशमी पर क्या कहती है आपकी राशि और कैसा बीतेगा आपका दिन, इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आजका दिन

img

यूपी किरण टीम के सभी मेंबर्स की तरफ से अपने सभी फॉलोवर्स और पाठकों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आइये जानते हैं आज का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि और कैसा बीतेगा आपका याजक दिन।

मेष – आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी।

ÓñÿÓñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼ÓÑüÓñ░ÓÑÇ ÓñåÓññÓÑìÓñ«Óñ¥ÓñÅÓñé Óñ╣ÓÑêÓñé Óñ»Óñ¥ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé ÓñÉÓñ©ÓÑç Óñ▓ÓñùÓñ¥ÓñÅ Óñ¬ÓññÓñ¥, ÓñÅÓñò ÓñùÓñ┐Óñ▓Óñ¥Óñ© Óñ¬Óñ¥Óñ¿ÓÑÇ ÓñªÓñ┐Óñ▓Óñ¥ÓñÅÓñéÓñùÓñ¥ ÓñåÓñ¬ÓñòÓÑï ÓñçÓñ©Óñ©ÓÑç ÓñøÓÑüÓñƒÓñòÓñ¥Óñ░Óñ¥

वृषभ- वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ़ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की आशंका अधिक है।

मिथुन- आज का दिन मिश्रित फलदायी है।मन अनिर्णायक स्थिति में हो सकता है। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। वाद-विवाद को टालें। पारिवारिक और स्थायी संपत्ति के विषय में चर्चा न करने की गणेशजी की सलाह है।

कर्क- आज भाइयों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे।  भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगी। व्यर्थ व्यय से बचें।

कन्या- आपका आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा।

तुला- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। क्रोध पर संयम रखें, संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहें। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह है कि सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभ फलदायक होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।

धनु- दिन शुभ रहेगा । आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों की सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन की संभावना है।

मकर- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। थकान और सुस्ती महसूस करेंगे। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुड़ी हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने की योजना बना सकेंगे।

कुंभ- उलटे-सीधे विचारों के कारण आप परेशान हो सकते हैं। मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन- कलाकार और लेखकों को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।

Related News