अमर सिंह ने कहा ये ओझा उतारेगा अखिलेश का भूत!

img

यूपी किरण ब्यूरो।।

नई दिल्ली ।। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार जाने के बाद भी अमर सिंह का अखिलेश यादव पर हमला रुक नहीं रहा है। वह हर दिन कुछ न कुछ नया बोलने की फिराक में रहते हैं। जया प्रदा के साथ मध्य प्रदेश के शत्रुविनाशक मां बगुलामुखी मंदिर में दर्शन करने के बाद अमर सिंह बोले कि दुष्टों का अंत शुरू हो गया। हालांकि अमर सिंह समाजवादी पार्टी से ही सांसद हैं।

जया प्रदा के साथ अमर सिंह ने विशेष अनुष्ठान भी किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। कहा कि योगी सच्चे योगी हैं, वे यूपी के ओझा हैं। सपा यूपी का भूत है। भूत को वही भगा सकेंगे।

अमर सिंह ने बीजेपी में शामिल होने की संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया। पूजा करने के दौरान संघ प्रचारक माखन सिंह से भी अमर सिंह मिले। माखन सिंह ने उन्हें मां बगुलामुखी की तस्वीरें भी सौंपी। संघ प्रचारक से मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि भाजपा में घुसने के लिए अमर सिंह पूरे जी-जान से लगे हैं।

सूत्रों की माने तो वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के पहले अमर सिंह कभी भी भाजपा में जा सकते हैं। उनके लिए रोड़ मैप तैयार किया जा रहा है।

फोटोः फाइल।

Related News