आर्थिक राशिफल : 04 जनवरी 2019 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 04 जनवरी 2019 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आपको बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से संतुष्टि महसूस होगी। आप परिवार के सदस्यों
और दोस्तों के साथ मौज मस्ती भी कर सकते हैं। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।

वृषभ:

आज आलस्य का त्याग कर सभी काम को तय समय पर पूरा कर दें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक
होती है। मीन राशि वाला कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा, किन्तु उसके बहकावे में न आए। सायंकाल से रात्रि
तक किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:
आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ कर सकते हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक
लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल ज़मीन जायदाद के लिए निवेश
करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क:
आज समय आपके अनुकूल रहेगा। भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे
बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे
बढ़ाएंगे। उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे, जिनकी अतीत में आपको तलाश थी।

सिंह:

नीजि संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे।
साझेदारों के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। रात्रि में आपको कोई तोहफा या सरप्राईज
मिल सकता है।

कन्या:
सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से
पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल
और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला:
आज आपको व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा। आज आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि
हर भूमिका को अलग-अलग रखें। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक:

आपकी राशि पर शनि-गुरू का द्विद्वादश योग मिश्रित फलकारक है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के
बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना
करना पड़ सकता है।

धनु:
सेहत और वित्तीय संसाधनों पर आज आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और
ऊर्जा बर्बाद न करें। ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाईशें पेश करेंगे, इससे आपको परेशानी हो सकती है।

मकर:
आपकी राशि से द्वादश स्थान धनुः राशि पर चन्द्र संचार कर रहा है। इस कारण आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर
खड़े हैं। आज आपको किसी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। सच्चाई के साथ इसका सामना करेंगे तो सबकुछ सुलझ
जाएंगा।

कुंभ:

राशि स्वामी शनि के एकादश भाव में होने से निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें और हर
मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज
आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।

मीन:
आपने जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आपमें कुछ खिन्नता का भाव आ सकता है। निजी संबंधो के कुछ
मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाणी और स्वभाव में सरलता बरते।

Related News