इन राशियों के लिये शुभ रहेगा शनिवार, भूलकर भी न करें ये काम

img

मेष- आपका आज का दिन दौड़ भाग वाला रहेगा, वाहन ध्यान से चलायें। आपका शुभ रंग लाल और भाग्य होगा 50 प्रतिशत।

वृषभ- परिवार में समय बितायें, नजदीकी रिश्तेदार से वाद-विवाद बढ़ेगा, अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका शुभ रंग पीला और भाग्य होगा 65 प्रतिशत।

मिथुन- आपका आज दिन मौज-मस्ती वाला रहेगा। दोस्तों से बिलकुल भी झगड़ा ना करें। आपका शुभ रंग हरा और भाग्य होगा 50 प्रतिशत।

कर्क- आज आपका मन चंचल रहेगा। कार्यों को समय पर कर लें। आपका शुभ रंग सफेद और भाग्य होगा 66 प्रतिशत।

सिंह- क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवन-साथी से अलगाव होगा। आपका शुभ रंग हरा और भाग्य होगा 48 प्रतिशत।

कन्‍या- छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। नये अवसर की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग पीला और भाग्य होगा 75 प्रतिशत।

तुला- दांपत्य जीवन के कष्ट में कमी आएगी। जल्दबाजी से कार्य न करें। आपका शुभ रंग गुलाबी और भाग्य होगा 57 प्रतिशत।

वृश्चिक- शुद्ध सात्विक आहार लें। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। राजनीति में सफलता का योग है। आपका शुभ रंग गुलाबी और भाग्य होगा 60 प्रतिशत।

धनु- आज दिन संघर्ष वाला रहेगा। रुठे को मनाने का प्रयास करें। छात्रों के लिये आजका दिन शुभ है। शुभ रंग पीला और भाग्य होगा 59 प्रतिशत।

मकर- प्रशासनिक और न्यायिक सेवा के लोग सफल रहेंगे। वाद-विवाद से दूर रहने का समय है। आपका शुभ रंग नीला और भाग्य होगा 62 प्रतिशत।

कुंभ- रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। अपने उच्च अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें। आपका शुभ रंग काला और भाग्य होगा 68 प्रतिशत।

मीन- बैंकिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। छात्रों को नये अवसर मिलेंगे। आपका शुभ रंग मैरून और भाग्य होगा 49 प्रतिशत।

Related News