इस अद्भुत जलधारा की एक बूँद आपके सारे पाप कर देगी खत्म, आजीवन रहेंगे निरोग

img

डेस्क. वैसे तो हमारे भारत देश में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जिनके बारे में शायद आपको भी पता नहीं होगा। उन खूबसूरत जगहों में से जिसकी बात हम करने जा रहे हैं जिसमें सबसे ज्यादा खास बात है। हम बात कर रहे हैं एक पवित्र झरने की जो बहुत ही खास है। मान्यता है कि वो किसी भी पापी इंसान को छूता नहीं है। आइये जानते हैं इस अद्भुत जलधारा बारे में-

बतादें कि, बद्रीनाथ से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित वसुंधरा झरना अपने आप में ही बेहद रहस्यमई है। मोतियों जैसे दिखने वाली इसकी जलधारा करीब 400 फीट की ऊंचाई से गिरती है, वहीँ इसके नीचे जाने वाले हर इंसान के ऊपर इस जलधारा का जल नहीं गिरता। ऐसी मान्यता है कि इस झरने का पानी उनके ऊपर नहीं गिरता जो पापी हैं। ग्रंथों के मुताबिक यहां पंच-पांडव में सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे। इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि यदि इस झरने के पानी के बूंद आपके ऊपर गिरने लगे तो आप समझ जायें कि आप एक पुण्य आत्मा है। इसी कारण से दूर दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं और इस अद्भुत और चमत्कारी झरने के नीचे खड़े होते हैं।

इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि इस झरने का पानी कई जड़ी-बूटियों वाले पौधों को छूकर नीचे आता है, इसीलिए जिस किसी पर भी इस झरने का पानी पड़ता है, वह हमेशा के लिए निरोगी हो जाता है। बद्रीनाथ जाने वाले तमाम श्रद्धालु वसुंधरा झरने को देखने जरूर आते हैं। यह झरना हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। दूसरे देशों के लोग भी वसुंधरा फॉल्स को देखने के लिए आते हैं।

Related News