इस पंजाबी गाने पर पति संग प्रियंका चोपड़ा ने किया डांस, देखें वीडियो

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्यूटेस्ट कपल हैं। सोमवार को निक जोनस 27 साल के हो गया है। सोशल मीडिया पर बर्थडे के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो और फोटो में निक की प्रियंका संग केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इसी बीच निक और प्रियंका का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक जोनस बॉलीवुड के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

निक जोनस अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के गाने हौली-हौली पर डांस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी उनके कदम से कदम मिलाती नजर आ रही हैंं वो निक जोनस के डांसिंग स्किल्स से इंप्रेस नजर आईं है।

https://www.instagram.com/p/B2gKZakBwZQ/?utm_source=ig_web_copy_link

ये पहली बार नहीं है जब निक जोनस बॉलीवुड के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका के संगीत में निक का परिवार बॉलीवुड के गाने पर नाचता हुआ नजर आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के बर्थडे पर इमोशनल नोट लिखा है। साथ ही एक वीडियो शेयर किया गया है। प्रियंका ने नोट में लिखा मेरी जिंदगी की रोशनी। तुम्हारे साथ हर दिन पिछले दिन से बेहतर होता है। तुम दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करते हो। मैं अब तक जितने भी लोगों से मिली उनमें से सबसे उदार और लविंग होने के लिए शुक्रिया। मेरा होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

मालूम हो निक और प्रियंका ने दिसबंर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई हैं। उनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से सम्पन्न हुई हैं। प्रियंका निक की शादी 2018 की सबसे चर्चित शादियों में एक रही हैं।

Related News