इस महिला विधायक की अनोखी पहल, 1 किलो प्लास्टिक के बदले में मिलेगा ये सामान

img

देश में प्लास्टिक की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर मुहीम चलाई जा रही है, लेकिन कुछ जगह ये कारगर हो रही है लेकिन वहीँ कुछ जगह प्लास्टिक को बंद करने के लिए मुहीम और भी तेज़ कर दिया है. जिसके लिए पहल भी चलाई जा रही है लेकिन इसी बिच एक ऐसी महिला भी सामने आईं हैं, जिन्होंने प्लास्टिक के बदले कुछ अलग देने का वादा किया है.

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी सरकार से संबंधित एक महिला विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को एक किलो प्लास्टिक के बदले एक किलो चावल देने का ऐलान किया है. फिल्मस्टार से नेता बनीं आर.के. रोजा ने कहा कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा.

शिवसेना नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री पद के लिए दिया बड़ा बयान, सरकार बनाने पर मंथन जारी

गौरतलब है कि बात करते समय महिला विधायक रोजा ने प्लास्टिक के कचरे से भरे एक नाले की ओर इशारा करते हुए कहा, “हर वार्ड और हर पंचायत से इस तरह के प्लास्टिक कचरे को साफ किया जाना चाहिए. अगर इस तरह का प्लास्टिक मेरे पास लाएंगे तो मैं एक किलो प्लास्टिक के बदले एक किलो चावल दूंगी.”

वहीं एक्ट्रेस से नेता बनी आरके रोजा ने आगे कहा, ”मेरे जन्मदिन (17 नवंबर) से मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के जन्मदिन (21 दिसंबर) तक को साफ और स्वस्थ भविष्य के लिए ”नो प्लास्टिक- न्यू नागरी” नाम का यह अभियान चलाया जाएगा.

Related News