घर पर आये हुए महमानों के लिए ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पनीर की खीर

img

किसी भी मौके पर आप अपने घर में खीर बनाते है। जो सबको स्वादिष्ट लगती है। आपने भी कई बार चावलों की खीर बनाई और खाई होगी। लेकिन आज हम आपको पनीर की खीर बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं। यह बनाना जितना आसान है, खाने में उतना ही लाजवाब होती है। तो चलिए जानते हैं पनीर की खीर बनाने की विधि के बारे में-

Image result for इस तरह घर पर बनाएं पनीर की खीर

पनीर की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन को गर्म कर लें। अब इसमें पनीर को डाल दें। इसके बाद तुंरत ही बादाम मिल्क को डाल दें। गांठ न पड़ जाये इसके लिए आप इसे लगातार चलाते रहें। आपको 5-6 मिनट तक लगातार चलाना होगा।

अब इस मिश्रण में कंडेस्ड मिल्क को मिलाएं। फिर से चलाएं। 3-4 मिनट तक चलाना होगा। इससे सभी सामग्रियां अच्छे से मिक्स हो जाएगी। अब इसमें इलायची पाउडर को डालें और चला दें। किशमिश और बादाम को डालें।

आपकी पनीर खीर तैयार है। इसे बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट से गार्निश करें। गर्मागर्म या फ्रिज में ठंडा करके खाएं।

Related News