जानिए कैसा रहेगा 14 फरवरी का दिन, इन राशि के लोग आज रहें सावधान

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज चंद्रमा वृष राशि मे रहेंगे। इस समय सूर्य मकर में तथा शनि धनु राशि में है। आज वृष तथा मिथुन राशि के लोग विवादों से बचने का प्रयास करें। कर्क तथा सिंह के जातक आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।

1. मेष राश‍िफल- आज मानसिक परेशानी रहेगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। धन के व्यय की संभावना रहेगी। जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य लगभग अच्छा रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

पढ़िए- 33 करोड़ देवी-देवताओं की कृपा से अगले महीने में करोड़पति बनने वाले हैं सिर्फ 4 राशि वाले लोग, कहीं आपकी तो नहीं ये राशि

2. वृष राश‍िफल- स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। गाय को केला खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है। नारंगी और हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। श्वांस विकार की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में कम्बल बांटना पुण्य दायी है। नीला और सफेद रंग समृद्धि कारक है।

4. कर्क राश‍िफल- आई टी और मीडिया तथा फिल्म से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्य में वृद्धि के लिए ऊनी वस्त्रों का दान करें। पीला तथा सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। मित्रों संग घूमने का आनन्द उठाएंगे। आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। भगवान सूर्य को प्रणाम करें। गायत्री मंत्र पढ़ें। आज का शुभ रंग है पीला।

6. कन्या राश‍िफल- छात्र उन्नति करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। शुगर से दिक्कत हो सकती है। गाय को केला खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में बीपी के रोग से परेशानी आ सकती है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। नीला तथा हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल- आज कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी।लव लाइफ शानदार रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। फ़िल्म तथा टीवी से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। धन का व्यय होगा। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। तिल का दान करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- धन का आगमन हो सकता है। आज आप शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहेगा। गाय को केला खिलाएं। नीला तथा हरा रंग शुभ है।

12. मीन राश‍िफल- आज इस राशि के जातक खूब घूमेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। बीपी के रोग से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।गरीबों में कम्बल दान करें। हरी रंग शुभ है।

Related News