दिन में पहली पत्नी तो रात में दूसरी के साथ रहता था ये शख्स, FACEBOOK ने इस तरह से खोली खोल!

img

नई दिल्ली।। फिल्म सैंडविच की तरह ही एक गुजरात के अहमदाबाद जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां एक पति ने दो पत्नियों से शादी की। दोनों से उसके बच्चे हैं। पति दिन में पहली पत्नी और रात में दूसरी पत्नी के साथ रहता था। दोनों पत्न‍ियों को इस बात का पता 9 साल बाद चला क‍ि उसके पत‍ि की दो शाद‍ियां हुई हैं। फेसबुक की वजह से इस बात का खुलासा हुआ।

गुजरात में रहने वाले एक शख्स ने 9 साल पहले लव मैरिज की थी। ये बात घर वालों को पता चली तो उन्होंने इस शादी को नामंजूर कर द‍िया। इसके बाद पर‍िवार वालों ने सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी दूसरी शादी भी करवा दी।

परिवार के दबाव में शख्स ने दूसरी शादी कर ली और पिछले 9 साल से दोनों पत्नियों के साथ रिश्ता भी बनाये रखा। पति इस र‍िश्ते से दूसरी पत्नी अनजान थी। इस बारे में उसे हाल ही में पता चला तो उसने महिला हेल्पलाइन-181 में शिकायत कर दी। मामला उजागर होने के बाद पता चला क‍ि उस शख्स ने वर्ष 2011 में लव मैरिज की थी। पहली पत्नी से युवक को ढाई साल का बेटा है तो वहीं दूसरी पत्नी का 5 साल का बेटा है।

मह‍िला हेल्प-लाइन के अफसरों को इस बात पर हैरत हुई क‍ि इतने द‍िनों तक ये मामला छ‍िपा कैसे रहा। उसने दोनों पत्नियों से पूछा कि इतने वक्त तक तुम्हें पता क्यों नहीं चला? दोनों ने बताया क‍ि पति एक के यहां दिन में और दूसरी के यहां रात में जाता था। कहता था कि नाइट शिफ्ट होती है। दूसरी पत्नी ने शिकायत में कहा क‍ि मैंने FACEBOOK पर पति के साथ एक लड़की की फोटो देखी थी। पूछा कि ये लड़की कौन है? तो पति ने कहा दोस्त है।

ससुराल में बताया तो वे बोले क‍ि तुम्हें जो करना है कर लो। दूसरी पत्नी ने बताया कि 15 दिन पहले बाजार में गई थी। सामने FACEBOOK के फोटो वाली लड़की मिल गई। मैंने मौका मिलते ही पति का फोटो उसे दिखा कर पूछ लिया कि ये तुम्हारा कौन है? उसने जवाब दिया कि ये मेरा पति है। मैंने यह बात ससुराल में बताई तो उन्होंने धमकी दी कि हमें पता है। तुम्हें जो करना है कर लो। इसके बाद मैंने मामला दर्ज कराया। तब से पति घर नहीं आया है।

Related News