देश के सबसे बड़े समाजवादी कुनबे इस तरह से दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

img

लखनऊ।। देश के सबसे बड़े समाजवादी कुनबे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक अलग अंदाज में श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से जहाँ एक ओर पूरा देश दुखी है वहीँ देश की राजनीति से ही नहीं बल्कि खेल, सिनेमा-जगत समेत सभी वर्गों से लोग तरह तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार ने अटल बिहारी वाजपेयी को इस तरह से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुलायम सिंह यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और कहा है कि अटल जी के निधन से देश नेतृत्व विहीन हो गया। वह बहुमुखी प्रतिभा और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। राजनीति में उनकी क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता।

अखिलेश यादव ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुःख जताते हुये कहा कि एक महान जीवन का अंत हो गया है, लेकिन एक प्रेरणा है, जो सदा जीवित रहेगी। अखिलेश यादव ने आज दिल्ली जा कर अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व यूपी के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त करते हुये इसे राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति बताया है। शिवपाल यादव ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये शोक संदेश में कहा कि अटल जी देश के ओजस्वी वक्ता एवं मुधुरभाषी व्यक्ति थे। सादगी उन्हें पसन्द थी। लोकसभा में पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्य उनके भाषण को अन्त तक ध्यान से शांतिपूर्वक सुनते थे। उनके निधन से राष्ट्र को अपूर्णनीय क्षति हुई है। देश ने अपना एक महान नेता खो दिया है।

Related News