जानिए क्यों टूटा सलमान और लुलिया का रिश्ता

img


मुंबई।। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान और उनके रोमांस की चर्चा सुर्ख़ियों में रहती है। इन दिनों सलमान का नाम रोमानियन हसीना लुलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है।

काफी समय से दोनों एक दूसरे के साथ नजर आ रहें हैं। दोनों की सगाई और शादी की ख़बरें भी आईं लेकिन अब उनके झगड़े की खबर आ रही है।

सलमान और लुलिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ और इस झगड़े की वजह बना सलमान खान का ‘द बैंग टूर’। सोर्सेज की माने तो लुलिया इस टूर में अपने सिंगिंग टैलेंट को दुनिया के सामने रखना चाहतीं थीं लेकिन सलमान ऐसा नहीं चाहते थे।

उन्होंने साफ साफ लुलिया को मना कर दिया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई। जो बाद में झगड़े की वजह बन गई। इसी वजह से लुलिया बहुत अपसेट हैं।

इस टूर पर सलमान के साथ उनकी मां सुशीला चरक (सलमा), बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा थे। इनके अलावा, बिपाशा बसु, डेजी शाह और मनीष पॉल सहित चुनिंदा फ्रेंड्स भी सलमान के साथ थे।

सलमान का ‘द बैंग टूर 16 अप्रैल को हांगकांग में शुरू हुआ। इसमें सलमान के साथ अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा ने परफॉर्म कर ऑडियंस को एंटरटेन किया।

इसके बाद सलमान और उनकी टीम ने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में परफॉर्म किया। 22 अप्रैल को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में सलमान के इस टूर की आखिरी परफॉर्मेंस थी।

लूलिया ने वर्ष 2016 में हिमेश रेशमिया के म्यूजिक एल्बम ‘आपसे मौसिकी’ से बतौर सिंगर डेब्यू किया। लुलिया ने सलमान की फिल्म हीरो में भी अपनी आवाज दी थी। अब पता नहीं सलमान को लुलिया के गाने से क्या प्रॉब्लम है। खैर हम तो यही दुआ करेंगे कि दोनों के बीच जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाये।

फोटोः फाइल

Related News