नहीं कर पाएंगे ये कर्मचारी हड़ताल, सरकार ने लगाया एस्मा

img

यूपी किरण ब्यूरो

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आगामी तीन महीने तक हडताल पर रोक लगा दी है। यह राज्य विश्वविद्यालयों और उनके घटक महाविद्यालयों, सहयुक्त महाविद्यालयों तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों की सभी सेवाओं पर लागू होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने यह फैसला लोकहित में किया है। प्रमुख सचिव, उच्चशिक्षा जितेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हड़ताल पर यह प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 30 जून 2017 तक हड़ताल पर रोक लगी रहेगी।

Related News