पडोसी से अवैध संबंध रखना पड़ा भारी, प्रेग्नेंट हुई तो पति ने छोड़ा और मायके वालों ने भी कर दिया ये हाल

img

नई दिल्ली।। एक शादीशुदा महिला को पडोसी से अवैध शारीरिक सम्बन्ध रखना बहुत भारी पड़ गया। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है जहाँ गैर-मर्द से अवैध संबंधों के चलते वो महिला गर्भवती हो गई। वो गर्भपात करना चाहती थी। मगर ऐसा हो न सका। उसके प्रेमी ने कहा कि अगर वह अपने पति को तलाक दे दे तो वह उसके साथ शादी कर सकता है। हालाँकि बाद में प्रेमी बदल गया। ना उसने शादी की और ना बच्चे को अपनाया। ससुराल और मायके वालों ने भी महिला से मुंह मोड़ लिया। अब महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला ने पुलिस थाने जाकर इस मामले में एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस थाने में दर्ज FIR के मुताबिक 4 साल पहले सहारनपुर (यूपी) के नक्कुड़ कस्बा निवासी एक शख्स के साथ महिला का विवाह हुआ था। वह अपने पति के साथ ठीक से रह रही थी। इसी दौरान पडोस में कपड़े की दुकान चलाने वाला गोकुल महिला से दोस्ती के लिए कहने लगा लेकिन महिला ने इंकार कर दिया।

लेकिन एक दिन गोकुल ने महिला से कहा कि अगर वो उसकी दोस्त नहीं बनी तो वह सुसाइड कर लेगा और उसकी बदनामी भी होगी। महिला की शिकायत के अनुसार गोकुल उसके प्यार में पागल था। उसकी हरकतों से महिला डर गई और उसने गोकुल से दोस्ती कर ली। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से शारीरिक संबंध रहे। जिसके कारण महिला गर्भवती हो गई।

कुछ दिन बाद उस महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने गोकुल से बच्ची को अपनाने की बात कही। तब गोकुल ने उस कहा अगर वह अपने पति को तलाक दे देगी तो वह उसके साथ शादी कर लेगा और बच्ची को अपना लेगा। गोकुल के झांसे में आकर महिला ने अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी।

लेकिन इसके बाद उसका प्रेमी गोकुल बदल गया। उसने शादी से ही इनकार कर दिया। यहां तक कि गोकुल ने महिला के साथ मारपीट भी की ,परेशान महिला जब अपनी बच्ची के साथ यमुनानगर स्थित अपने मायके पहुंची तो उसके परिजनों ने भी उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। ससुराल वाले उसे पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुके थे। थकहार कर महिला ने पुलिस के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई।

यमुनानगर पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुये मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में IPC की धारा 376-2 (N) और 506 के तहत मुकदमा लिखा है। पुलिस के मुताबिक मामला यूपी के नक्कुड़ कस्बे का है, लिहाजा केस वहां ट्रांसफर कर दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई नक्कुड़ पुलिस को करनी है। फिलहाल, पीड़ित महिला बच्ची को लेकर यहां वहां घूम रही है।

Related News