पुलिस के ग्रुप में सब-इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप पर शेयर कर दी पोर्न वीडियो, तो महिला सदस्यों ने…

img

नई दिल्ली।। केंद्र और राज्य सरकारों ने भले ही पोर्न-वीडियो साइट पर प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन शौकीनों के लिए यह महज दिखावा साबित है। वाकायदा भाजपा सरकार के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पिछले वर्ष पोर्न साइट बंद करने को लेकर पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता की थी। दरअसल, वाक्या यह है कि राजधानी के बागसेवनियां थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर ने थाने के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोर्न-वीडियो पोस्ट कर दिया जिससे हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक कानून-व्यवस्था बनाये रखने, गंभीर घटनाओं की तुरंत जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए राजधानी में हर थाना स्तर पर अलग-अलग डिजिटेल वालंटियर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसके पीछे विभाग की मंशा है कि तत्काल एक साथ सभी को गंभीर घटनाओं की जानकारी लग सके। लेकिन हद तो तब हो गयी जब, रविवार को थाने के ही एक सब इंस्पेक्टर ने पोर्न-वीडियो क्लिप व्हाट्सप्प पर पोस्ट कर दी। वह भी कुछ सेकेंड का नहीं, बल्कि करीब एक मिनट से अधिक की।

पोर्न-वीडियो पोस्ट होने के बाद ग्रुप में खलबली मच गई। चूंकि उसमें कई महिला पुलिसकर्मी भी जुड़ी हुई थीं। ग्रुप में शामिल कुछ महिला और पुरूषकर्मी पोर्न-वीडियो देखते ही शर्मिंदगी के चलते ग्रुप से बाहर हो गए। सोशल-मीडिय़ा पर पोर्न-वीडियो के स्क्रीन शॉट आने से समूह में मजाक-सा बन गया था। देर शाम आला-अफसरों के फरमान के बाद आखिरकार इस ग्रुप को डिलीट कर दिया गया है।

ÓññÓÑÇÓñ¿ ÓññÓñ▓Óñ¥Óñò: ÓñÁÓÑï ÓñÜÓñ¥Óñ╣ÓññÓñ¥ ÓñÑÓñ¥ ÓñòÓñ┐ Óñ«ÓÑêÓñé ÓñøÓÑïÓñƒÓÑç ÓñòÓñ¬ÓñíÓñ╝ÓÑç Óñ¬Óñ╣Óñ¿ÓÑéÓñé, Óñ¿Óñ¥ÓñçÓñƒ Óñ¬Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ£Óñ¥ÓñèÓñé ÓñöÓñ░ ÓñÂÓñ░Óñ¥Óñ¼ ÓñòÓñ¥ Óñ©ÓÑçÓñÁÓñ¿ ÓñòÓñ░ÓÑéÓñé

Related News