प्रियंका गाँधी पर उमा भारती के बिगड़े बोल, कहा चोर की पत्नी

img

नई दिल्ली। प्रियंका गाँधी के कांग्रेस में सक्रिय होने के बाद से बीजेपी के सुर बिगड़े हुए हैं हैं। नेताओं की भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। जहाँ जयाप्रदा को लेकर आजम खान की टिप्पणी पर मचा सियासी बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

मीडिया के सवाल पर कि क्या इस चुनाव में प्रियंका गांधी असर डाल सकती हैं? जवाब में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि “जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से देखेंगे? चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है? उमा भारती ने आगे कहा कि “चोर की पत्नी को जिस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से उन्हें देखेगा” उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने या फिर चुनाव लड़ने का बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बता दें कि एक दिन पहले ही इलेक्शन कमीशन ने बदजुबानी पर उत्तर प्रदेश के 4 बड़े नेताओं की ‘बोलती बंद’ की थी। आयोग ने उच्चतम न्यालय की कड़ी फटकार के बाद सपा नेता आजम खान और सीएम योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे, जबकि बीजेपी नेता मेनका गांधी और बसपा अध्यक्ष मायावती पर 48 घंटे का बैन लगाया है।

आयोग की सख्ती के बाद भी नेता अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। इससे पहले हिमाचल भाजपा अध्यक्ष ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिये बेहद आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था।

Related News