बीजेपी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने चुनावों में कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय प्रबंधन समिति का गठन किया, पीसी पतंजलि संयोजक और सुनील पांचाल यूपी से सदस्य

img

लखनऊ।। लोकसभा चुनावों को लेकर पिछड़ी जातियों को अपने पाले में करने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को दी गयी है। मंत्री दारा सिंह चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। मंत्री दारा सिंह पुरे देश में ओबीसी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को बीजेपी के पीला में करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए देशभर से 21 ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है और इनको लेकर केंद्रीय प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।

इस केंद्रीय प्रबंध समिति में पीसी पतंजलि को संयोजक, पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप को सह संयोजक और ऊषा प्रियदर्शी को सह संयोजक बनाया गया है। इस प्रबंध समिति में देश के अलग-अलग प्रदेशों से 18 सदस्य भी मनोनीत किया गए हैं। उत्तर प्रदेश से इस समिति में तीन सदस्य चुने गए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश से एक सह संयोजक भी हैं। समिति के गठन की सूचना पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री रामलाल को सम्बोधित एक पत्र के माध्यम से दी गयी है।

उत्तर प्रदेश से विश्वकर्मा समाज से सुनील पांचाल का चयन हुआ है। सुनील पांचाल के चयन से विश्वकर्मा समाज के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बधाइयाँ देनी शुरू कर दी है हैं। दिनेश वत्स विश्वकर्मा जो विश्वकर्मा समाज के कई संगठनों और समितियों में शीर्ष स्थान रखते हैं, उन्होंने सुनील पांचाल को समाज की ओर से शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने विश्वकर्मा समाज पर जो भरोसा जताया है उसपर समाज खरा उतरेगा। उन्होंने केंद्रीय समिति के संयोजक पद पर पीसी पतंजलि के चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो विश्वकर्मा समाज के नवरत्न हैं, उनकी योग्यता और उनकी कार्यशैली को देखते हुए ही उन्हें समिति का संयोजक बनाया है ये हमारे समाज के लिए बड़े गौरव की बात है।

Related News