बीवी पर पति डाल रहा था दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर कर डाला ये कांड

img

बिहार ।। जिस शख्स के साथ महिला ने जीने मरने की कसमें खाई उसी ने महिला को मारने की कोशिश की। उसका पति हैवान बन गया। किसी तरह महिला अस्पताल पहुंची। यहां पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है।

खबरों के मुताबिक, बिहार के मधेपुरा की यह घटना है। महिला ने जब पति के दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना कर दिया तो उसके पति ने उसकी जान लेना का प्रयास किया। पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा और मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया।

पढ़िए- omg!! पिता ने बेटे को तोहफे में दी सेक्स डॉल, उसके बाद जो हुआ आपको चौंका देगा…

हमलावर महिला को मरा हुआ समझकर सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क किनारे घायल पड़ी महिला को लोगों ने सहरसा अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पुलिस ने अपना बयान दर्ज करा दिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला झारखंड के धनबाद की रहनेवाली हैं। एक साल पहले वह मधेपुरा के एक निजी नर्सिंग होम में नर्स का काम करने आई। लड़की ने कहा कि इस दौरान प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले बाल्मीकि साह से उसकी दोस्ती हो गई। छह महीने पहले दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

शादी के कुछ दिन तक दोनों के बीच सब ठीक चल रहा है। लेकिन पति का व्यवहार बदलने लगा। वह काफी नशा करने लगा। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति उसपर अपने दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगा था। जिसका लड़की ने विरोध किया। एक दिन पति और उसके दोस्तों ने उसे बुरी तरह पीटा और मृत समझकर सड़क पर ही छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले को जल्द ही स्थानीय पुलिस को जांच के लिए स्थानांतरित किया जाएगा।

फोटो- फाइल

Related News