भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस ने महात्मा गांधी और सरदार पटेल को बोटबैंक के लिए भुनाया

img

नैनीताल: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस पर सियासी हमला बोलाष कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लौह पुरुष सरदार पटेल को सिर्फ वोटबैंक के लिहाज से भुनाया।  

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने दोनों राष्ट्रपुरुष का सम्मान कर रही है। गांधी जयंती, शास्त्री जयंती से हर विधानसभा क्षेत्र में 15 दिन तक विधायक व वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में 150 किमी पद यात्रा की जाएगी। 

वहीं, 31 अक्टूबर को पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी होगी। भट्ट ने नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 27 सितंबर को हरिद्वार में अल्पसंख्यक मोर्चो की बड़ी बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशस्तरीय विशाल सम्मेलन होगा। 

उन्होंने कहा कि बूथ लेबल पर संगठन खड़ा किया जा रहा है। भट्ट ने विधानसभा में मंत्रियों के सवालों का जवाब नहीं दें पाने पर कहा कि मंत्रियों को तैयारी के साथ सदन में जाना चाहिए। साथ ही जोड़ा कि अप्रासंगिक सवाल का जवाब जरूरी नहीं है। 

भट्ट ने नैनीताल में बलियानाला व माल रोड की समस्या गंभीर मानते हुए कहा कि जल्द बजट जारी किया जाएगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विकास जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष महेश सिंह महर, विश्वकेतु आदि मौजूद रहे।

Related News