मोबाइल से बात करने पर भडके पति ने लोहे की गर्म रॉड से पत्नी के प्राइवेट पार्ट में…

img

देवघर।। इंसानियत को तार-तार करने वाली ये बेहद घिनोनी और दुस्साहसिक वारदात झारखण्ड के देवघर की है जो एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात है। यहाँ देवीपुर के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई। महज मोबाइल पर बात करने से नाराज पति और ससुरालवालों ने अपनी बहू के साथ हैवानियत की। लोहे की गर्म रॉड से बहू के शरीर को दागा। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर भी गर्म सलाखों से गंभीर जख्म किये गये।

मानवता के नाम पर कलंक यह घटना देवीपुर थाना क्षेत्र के जितपुर मटकिया गांव में हुई। रविवार की शाम विवाहिता अपने पिता व ससुरालवालों के साथ FIR दर्ज कराने महिला थाना पहुंची। दी गयी प्राथमिकी के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2011 में जितपुर मटकिया निवासी गुलाम रसूल के पुत्र असहद अंसारी से हुई थी। शादी के बाद उसने एक पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया।

कुछ दिनों बाद पति असहद आलम, ससुर महमूद आलम, सास फिरोजा खातून, देवर अरसद आलम व अतहर आलम द्वारा मारपीट और प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी क्रम में 7 मई को वह फोन पर बात कर रही थी, जिसे देखकर ससुरालवाले क्रोधित हो गये। उसके ऊपर आरोप लगाते हुये मारपीट करने लगे। उन्होंने बहू के पैर-हाथ रस्सी से बांध दिये। इसके बाद लोहे का रॉड गर्म कर बड़ी ही बेरहमी से शरीर को कई जगह दागा। इससे पीडिता के प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म हो गये। जब दर्द होने पर चीखना शुरू किया तो सास ने मुंह में कपड़ा डाल दिया।

हैवानियत कि सारी सीमायें लांघने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और धमकी दी गयी कि इस घटना के बारे में किसी को न बताये। रविवार को जब पीड़ित महिला के पिता उसके घर आये तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने पिता के साथ देवघर महिला थाना पहुंची। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related News