ये हैं दुनिया का सबसे खतरनाक सांप, डायनासोर को भी निगल जाता था जिंदा

img

अजब-गजब ।। अमेजॉन के घने जंगल रहस्यमय जीवों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। अब यह दावा किया जा रहा है कि 13 मीटर लंबा एक भयानक सांप इस घने जंगलों में अब भी रह रहा है। इस सांप के बारे में कहा जा रहा है कि यह सांप धरती पर उस समय से हैं जब यहां डायनासोर मौजूद थे। इस बेहद ही खतरनाक सांप को Titanoboa कहा जाता है।

जानकारी के मुताबिक इस सांप की लंबाई 42 फीट तक हो सकती है। जबकि इसका वजन 1,135 किलोग्राम तक हो सकता है। कई जीव वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सांप 60 हजार साल पहले जीवित थे। हालांकि कुछ लोगों का अभी भी मानना है कि Titanoboa अभी भी अमेजॉन के घने जंगलों में रहते हैं।

पढ़िए- 10 साल की बच्ची ने दिया बेटे को जन्म, पिता का नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें कि इन जंगलों में अभी भी कुछ ऐसे जानवर रहते हैं जिनके बारे में अभी पता लगाया जाना बाकी है। कुछ जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक Titanoboa भी उनमें से एक हो सकते हैं। अमेजॉन के इलाके में रहने वाले कुछ आदिवासियों का मानना है कि Titanoboa आज भी वहां मौजूद है खासकर पानी के अंदर। वेबसाइट Mysterious Earth के मुताबिक यहां रहने वाले कुछ लोगों का मानना है कि यह 40 फीट लंबा एक सांप रहता है जिसे Yacumana या Mother of the Water भी कहा जाता है।

हालांकि इतने लंबे और भयानक सांप को लेकर अभी भी कोई आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। लेकिन कई लोगों ने इस विशालकार सांप को देखने का दावा किया है और उनका मानना है कि यह सांप सचमुच में हमसब के बीच उपलब्ध है। अब तक 25 फीट के सबसे लंबे एनाकोंडा के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी उपलब्ध है। अगर Yacumana के होने से संबंधित अफवाहें सच हैं तो हो सकता है कि यह एनाकोंडा सांप की कोई ऐसी प्रजाति हो जिसके बारे में अब तक खोज नहीं हुई हो या फिर यह एक Titanboa भी हो सकता है।

Titanoboa के बारे में कहा जाता है कि यह मगरमच्छ की तरह शिकार करता था। इन सांपों पर हुए तमाम रिसर्च की मानें तो ये सांप डायनासोर को भी जिंदा निगल जाते थे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि ये डायनासोर के बच्चों को निगलते थे।

कहा जाता है कि Titanoboa आज धरती पर पाए जाने वाले एनाकोंडा से दोगुने लंबे और चार गुना ज्यादा भारी होते थे। कहा जाता है कि Titanoboa आज के ज्यादातर सांपों के तरह जहरीले नहीं होते थे। माना जाता है कि Titanoboa गर्मी के मौसम में आसानी से रह सकते थे। यह 90 डिग्री तापमान तक झेल सकते थे।

फोटो- फाइल

Related News