रोहित शर्मा को लग गयी है ये बुरी आदत, पत्नी और साथी खिलाड़ी भी हैं परेशान

img

नई दिल्ली ।। रोहित शर्मा ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे एक खास दर्जा हासिल किया है। हालांकि अगर उनके क्रिकेट करियर से हट के उनके निजी जीवन की बात करें तो उनकी एक खूबसूरत पत्नी रितिका सजदेह है।

आप रोहित शर्मा के बारे में शायद हमसे भी ज़्यादा जानते हो, लेकिन आप रोहित शर्मा की इस बुरी आदत के बारे में नहीं जानते होंगे, जिससे उनकी पत्नी रितिका सजदेह और भारतीय क्रिकेट टीम के साथी खिलाड़ी भी इस आदत से काफी परेशान रहते हैं। दरअसल रोहित शर्मा को सोने की बहुत ही बुरी आदत पड़ी है। वह हर खाली समय में सोते रहते हैं।

पढ़िए- खुशखबरी- रोहित ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, सूची हुई जारी, रोहित का स्थान चौंकाने वाला

रोहित केवल ज्यादा सोना पंसद करते हैं, कहीं और कभी भी और कितना भी शोर हो, रोहित सो जाते हैं। इस आदत की वजह से पत्नी रितिका सजदेह के अलावा साथी खिलाड़ी भी परेशान है। रितिका सजदेह ने इस बात को कई बार मजाक में ट्वीट भी कर चुकी हैं।

फोटो- फाइल

Related News