वनडे सीरीज खत्म होने के बाद धोनी वाइफ के साथ पहुंचे शादी समारोह में

img

इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के मिस्टर भरोसेमंद महेन्द्र सिंह धोनी एक शादी समारोह में पहुंचे। इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने जमकर डांस किया। साक्षी का ये वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

Image result for धोनी वाइफ के साथ पहुंचे शादी समारोह में

इस मौके पर साक्षी के अलावा उनकी बेटी जीवा ने भी डांस कर सबका दिल जीत लिया। दरअसल साक्षी धोनी अपनी दोस्त पूर्णा पटेल की शादी में गई थीं। पूर्णा पटेल, साक्षी की काफी पुरानी दोस्त हैं। पूर्णा की शादी नमित सोनी से हो रही है, जोकि एक एंटरप्रेनॉर हैं।

पूर्णा की शादी से पहले मेंहदी की रस्म और इससे जुड़े कई कार्यक्रम हुए, जिसमें धोनी और साक्षी मौजूद रहे। साक्षी ने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ गाने पर ग्रुप डांस किया। इसके अलावा उन्होंने ‘हाए-हाए रे हाए ये लड़का’ गाने पर भी डांस किया। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं, जिसमें वो धोनी के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं।

Related News