सरेआम युवक पर की गोलियों की बौछार

img

उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश हत्या, रेप, गैंगरेप, लूट, डकैती जैसी वारदातों को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला गाजियाबाद का है। यहां बदमाशों ने एक युवक पर सरेराह गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Image result for सरेआम युवक पर की गोलियों की बौछार
जानकारी के मुताबिक मामला विजय नगर इलाके के सम्राट चौक का है। यहां 25 वर्षीय युवक हर्ष चौक से गुजर रहा था। तभी अचानक अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इस वारदात में युवक घायल हो गया।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि वह इसे पुराने विवाद से जोड़कर भी देख रहे हैं। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे, उन्होंने पहले युवक की पिटाई की और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की मानें तो युवक यहां पर अपने बहनोई के पास आया हुआ था। मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था। यहां आकर उसने प्राइवेट नौकरी ज्वाइन की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related News