साधु-संतों के खिलाफ आरोपों से दुखी होकर पुजारी ने काटा अपना गुप्तांग अंग

img
विभिन्न साधु-संतों के खिलाफ आरोपों और तानों से दुखी होकर 40 वर्षीय एक पुजारी ने अपना गुप्तांग काट दिया। मांढण पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम किशन ने शनिवार को बताया कि सेवावाली सेवागिरि धाम के महंत अनिल पुरोहित भक्तों द्वारा साधु संतों पर लगाए गए आरोपों और तानों से काफी दुखी थे।
Image result for साधु-संतों पर आरोपों

इसी के चलते शुक्रवार रात को अपने कमरे में उन्होंने अपना गुप्तांग काट लिया। इस घटना के बाद भक्त उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें इलाज के लिए जयपुर भेज दिया गया। जयपुर में उनका इलाज चल रहा है और उनका बयान दर्ज किया गया है।

Related News