हनीमून के लिए भारत की ये 5 रोमांटिक जगहें है परफेक्ट

img

शादी जिंदगी का ऐसा खास मौका होता है, जिसे यादगार बनाने के लिए हर कोई मुमकिन कोशिश करता है। कपल्स चाहते हैं कि उनकी शादी ऐसी किसी खास जगह पर हो जहां पर बेहतरीन यादें संजोई जा सकें। इसके लिए वो डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करते हैं। अगर आप अपनी या अपने किसी करीबी के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं।तो आइए जानते है कि वेडिंग प्लानर्स की नजर में उनके फेवरिट डेस्टिनेशंस क्या हैं

 

गोवा

गोवा में सबसे अधिक डेस्टिनेशन वेडिंग होती हैं। यंगस्टर्स के बीच तो यह जगह खासतौर पर पॉपुलर है। गोवा में बीच वेडिंग, गार्डन वेडिंग या सनसेट वेडिंग का विकल्प आप चुन सकते हैं। साथ में यहां का परंपरागत संगीत व डांस, विवाह समारोह में चार-चांद लगा देता है। आप फाइव स्टार होटल्स का चुनाव भी कर सकते हैं।

Image result for हनीमून के लिए भारत की ये 5 रोमांटिक जगहें है परफेक्ट

अंडमान और निकोबार द्वीप भी अब यूथ की पसंद बन रहा है। यहां सफेद रेत से भरे बीच और उनके आसपास बने प्राइवेट रिसोर्ट डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त जगह हैं। यहां ग्रीनरी काफी ज्यादा है इसलिए यह प्राकृतिक तौर पर काफी मनमोहक लगता है। रोस आईलैंड या हेवलॉक यहां सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।Related image

राजस्थान 

रॉयल वेडिंग की तमन्ना रखते हैं तो राजस्थान आपके लिए सही जगह होगी। हवेली से लेकर रॉयल प्लेस तक, सब कुछ किराए पर मिल जाएगा। पूर्वी राजस्थान में उदयपुर में कई वेडिंग वेन्यूज हैं जैसे देवीगढ़ या सिटी पैलेस कांपलेक्स। इसके अलावा जयपुर में जल महल पैलेस का रुख कर सकते हैं। जोधपुर में भी जा सकते हैं। रनबांका पैलेस, मेहरानगढ़ फोर्ट जा सकते हैं।Related image

केरल

केरल को खूबसूरत शहर माना जाता है. यहां कई बीच, रिसोर्ट हैं जहां प्रकृति की खूबसूरती में विवाह उत्सव मना सकते हैं। कई रिसोर्ट तो वेडिंग प्लानर की सुविधा भी देते हैं। यहां तेजी से बढ़ते वेडिंग डेस्टिनेशन व्यवसाय के कारण अब कई नए तरीके भी इजाद किए गए हैं जैसे एलीफेंट थीम वेडिंग। इसमें दूल्हा‍ हाथी पर सवार होकर शादी समारोह तक पहुंचता है या परंपरागत मलयाली वेडिंग सेरेमनी, जहां भोजन पत्तों  पर परोसा जाता है। Image result for हनीमून के लिए भारत की ये 5 रोमांटिक जगहें है परफेक्ट

लवासा

पुणे के पास स्थित लवासा ऐसा हिल स्टेशन है जो इटली के तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां झरने, पहाड़, झील और आकर्षक प्राकृतिक नजारे हैं। शहर की भीड़भाड़ से दूर यह लोगों को खूब पसंद आता है। यहां कई ऐसे होटल हैं जो डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन करते हैं।

 

Related News