14 जून 2018 का राशिफल : आज इन राशि वालों के लिए है अच्छे संकेत

img

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज विचारों की गतिशीलता से दुविधा का अनुभव हो सकता है। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त रहेगा और उस में से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे।

वृषभ:

मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। आपके जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

मिथुन:

ताजगी के अनुभव के साथ आज दिन की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

कर्क:

ज्यादा खर्च ना हो, इसका ध्यान रखें। कुटुंबीजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह:

समय पर निर्णय ना ले पाने के कारण आप अच्छा मौका हाथ से गंवा सकते हैं। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग की तरफ से आज आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

कन्या:

वर्तमान समय में नए कार्यों से संबंधित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से प्रमोशन की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा।

तुला:

नौकरी पेशा करने वालों को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। किसी बाहर वाले की वजह से व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक:

क्रोध पर सयंम रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। अपने काम को समय से पूरा करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

धनु:

आज बौद्धिक तार्किक विचारों के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल पर जाने का आनंद मिलेगा। साझेदारों से लाभ होगा।

मकर:

आज आपको व्यापार में सफलता मिलेगी लेकिन कानून के चक्कर में ना पड़ें, उसका ध्यान रखें। व्यापार के लिए बनाई हुई योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। पैसों की लेन-देन सफल रहेगी। धन लाभ योग है। कार्य में यश मिलेगा।

कुंभ:

लेखनकार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं होंगे तथा उसमें लगातार परिवर्तन होते रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। हो सके तो नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन:

मकान-वाहन के दस्तावेजों को संभालकर रखें। परिवार का माहौल ना बिगड़े, इसका पूरा ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। धन की हानि ना हो, इसके लिए सोच-समझकर निर्णय लें। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें।(राशिफल स्रोत)

Related News