नई दिल्ली. पुर्तगाल के मेडिरा द्वीप में एक पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 28 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिल रही है। पुर्तगाल के सरकारी रेडियो और टेलीविजन के मुताबिक, मेडिरा द्वीप पर यह हादसा बुधवार देर रात हुआ।
डियारियो डी नोटिसियास अखबार के अनुसार मृतकों में 11 पुरुष 17 महिलाएं शामिल हैं। अखबार ने बताया कि यह सभी लोग जर्मन नागरिक थे। इस दुर्घटना में बस का चालक और गाइड के भी घायल होने की जानकारी मिल रही है।
पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार यह बस हादसा हुआ कैसे।