नई दिल्ली ।। देश की मोदी सरकार ने पिछले 5 वर्ष में पानी की तरह रुपया बहाया है। मोदी सरकार ने पिछले 5 वर्ष में 2,374 करोड़ रुपए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा 670 करोड़ रुपए अन्य माध्यम से खर्च किए हैं। RTI के जरिए ये जानकारी हासिल हुई है।
केंद्रे की मोदी सरकार ने सोशल मीडिया, रेडियो और टीवी मीडिया पर साल 2014-15 में 470.39 करोड़, 2015-16 में 541.99 करोड़ साल 2016-2017 में 613.78 करोड़, साल 2017-18 में 474.76 करोड़ और अप्रैल 2018 से दिसंबर तक 273.54 करोड़ खर्च किए हैं।