5 वर्षीय मासूम को किडनैप कर किया दुष्कर्म, फिर मार डाला

img

झारखंड ।। केंद्रीय मुंबई के माहिम में 5 साल के एक लड़की मृत मिली जिसे एक अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया था। पुलिस ने बताया है कि उससे बलात्कार किया गया था।

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि लड़की को माहिम में एल जे रोड से तड़के 3 बजे उस वक्त अगवा कर लिया गया जब वह सड़क किनारे झोपड़ी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ सो रही थी। उसके पिता ने लड़की को गायब देखा और पुलिस के समक्ष इसकी एक शिकायत दर्ज कराई।

पढ़िए- मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में Kissing करते कैद हुए कई प्रेमी जोड़े, CCTV रिकॉर्ड हुआ वीडियो

पुलिस अफसर ने बताया कि लड़की उसी रोड पर सुबह करीब 10 बजे एक सुनसान जगह पर मृत मिली। सरकारी जे जे अस्पताल में पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि उसके साथ बलात्कार किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (जोन-5) विक्रम देशमाने ने बताया, ”हमने हत्या के साथ बलात्कार का एक मामला दर्ज किया है और पॉक्सो कानून की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।” उन्होंने बताया कि अपराध की जांच करने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News