पीएम के साथ 70 छात्र-छात्राएं देखने वाले हैं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम’ की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’

img

नई दिल्ली ।। पीएम मोदी के साथ देशभर के लगभग 70 छात्र-छात्राएं शनिवार तड़के ISRO के यहां स्थित केंद्र से चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में होने वाली चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम’ की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के दृश्य सीधे देखने वाले है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रत्येक राज्य और केंद्रशसित प्रदेश से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले दो-दो छात्रों को अंतरिक्ष एजेंसी ने चांद की सतह पर ‘चंद्रयान-2′ के लैंडर विक्रम की ‘साफ्ट लैंडिंग’ का सीधा नजारा देखने के लिए यहां अपने केंद्र में आमंत्रित किया है।

ISRO के एक वरिष्ठ अफसर ने कहा कि लगभग 70 छात्र-छात्रा हैं। वे प्रधानमंत्री के साथ बैठकर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का दृश्य सीधे देखने वाले है। अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ISRO के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय ने माईगोव डॉट इन के साथ मिलकर 10 से 25 अगस्त तक एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की अवधि 10 मिनट की थी जिसमें अधिकतम 20 सवालों का जवाब देना था।

पढ़िए-मुफ्त सेट टॉप बॉक्स सहित मिलेंगे ये ऑफर, JIO फाइबर ब्रॉडबैंड की लॉन्चिंग आज!

लैंडर विक्रम अपने साथ रोवर प्रज्ञान को लेकर सात सितंबर की रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच चांद पर उतरेगा। यदि इसमें सफलता मिलती है,तब रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा और चांद के अब तक नहीं देख गए दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

लैंडर के उतरने के लगभग चार घंटे बाद इसके भीतर से रोवर बाहर निकलेगा और अपने छह पहियों पर चलकर चांद की सतह पर एक चंद्र दिन (धरती के 14 दिन के बराबर) तक वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देगा। वहीं, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का जीवनकाल एक साल का है। इस दौरान वह निरंतर चांद की परिक्रमा कर धरती पर बैठे ISRO के वैज्ञानिकों को पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह (चंद्रमा) के बारे में जानकारी भेजता रहेगा।

फोटो- फाइल

Related News