इस देश में हुआ बड़ा हादसा, नाव पलटने से 104 लोगों की मौत, 30 को बचाया गया

img

नई दिल्ली ।। मध्य अफ्रीका में स्थित देश कांगो में दक्षिणी किवु प्रांत के किवु झील में नाव के पलटने से गुरुवार को कम से कम 104 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्शिसेकेदी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय अफसरों से घटना के बारे में जानकारी ली।

पढ़िए-लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी के लिए आईं ये बुरी खबर, रिपोर्ट देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी भेंट की। राष्ट्रपति ने मृतकों की याद में एक दिन के राष्ट्रीय शोक और किवु झील में जल विमान के दौरान यात्रियों के पहनने वस्त्र समेत सुरक्षा के अन्य उपायों और नियमों की घोषणा की। कालेहे क्षेत्र के प्रशासक मुअम्बा सिबवावा ने बताया कि नाव में 150 लोग सवार थे, जिसमें से 104 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोगों को बचा लिया गया। अन्य लोगों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News