लंदन कोर्ट देने जा रही भगौड़े माल्या को बड़ा झटका, भारत में वापसी…

img

नई दिल्ली ।। इंडिया के अलग-अलग बैंकों को 9000 करोड़ रुपए का चूना लगाकर विदेश भागने वाले विजय माल्या को तो आप सभी लोग अच्छी तरह जानते होंगे। काफी लंबे वक्त से भारत से बाहर रह रहे भगोड़े विजय माल्या को अब भारत वापस लाने का रास्ता साफ होता हुआ दिखाई पड़ता है।

आपको बता दें कि भारत से भागने के बाद विजय माल्या लंदन में काफी लंबे वक्त से रह रहा था। काफी लंबे वक्त से लंदन में रहने वाले विजय माल्या के मामले को लेकर लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने ऐसा फैसला सुनाया जिससे की भगोड़े विजय माल्या को बड़ा झटका लग सकता है। तो चलिए जानते हैं लंदन के कोर्ट के उस फैसले के बारे में-

पढ़िए- मरे हुए इंसान को फिर से जिंदा करने की उम्मीद देने वाले वैज्ञानिक का दिमाग फ्रीज, वजह है चौंकाने वाली

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने माल्या को लेकर फैसला सुनाते हुए प्रत्यर्पण करने का आदेश दिया। मार्च 2016 में विजय माल्या भारत को छोड़कर लंदन भाग गया था। लंदन भाग जाने के बाद भारतीय एजेंसियों लगातार माल्या को भारत वापस लाने की कोशिशें कर रही थी जो कि आज के समय में कामयाब होती हुई दिखाई दे रही है।

हालांकि कोर्ट के द्वारा दिए गए प्रत्यर्पण के फैसले को विजय माल्या ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकता है। जानकारों के मुताबिक अगर विजय माल्या कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर ऊपरी अदालत में चुनौती देता है तो ऐसे में उसे भारत वापस लाने में थोड़ा समय लग सकता है। विजय माल्या के पास ऊपरी कोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिनों का समय बचा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज से कुछ दिनों पहले विजय माल्या ने इस मुद्दे के ऊपर ट्वीट करते हुए ऐसा कहा था कि वह बिना ब्याज के पूरी रकम वापस लौट आने को तैयार है। इसके साथ ही साथ विजय माल्या ने यह ट्वीट भी किया था कि उसने ₹1 भी उधार नहीं लिया। उधार किंगफिशर एयरलाइन के द्वारा लिया गया था।

उसके मुताबिक कारोबार के वास्तव में और दुखद रूप से नाकाम होने की वजह से करोड़ों रुपए की राशि डूब गई। विजय माल्या की मानें तो गारंटर होना कोई धोखाधड़ी बिल्कुल भी नहीं है। आपको बता दें कि इस ट्वीट के पहले विजय माल्या ने एक और ट्वीट करते हुए इस बात को भी कहा था कि वह बैंको के पूरे पैसे को लौटाने के लिए तैयार है।

विजय माल्या ने इस बात को भी कहा कि पिछले 3 दशकों तक सबसे बड़े शराब समूह किंगफिशर ने भारत में करोड़ों रुपए का कारोबार किया। करोड़ों रुपए का कारोबार करने के दौरान इस कंपनी ने करोड़ों की मदद भी की। सरकार को भी इस एयरलाइन के द्वारा पूरा भुगतान किया जा रहा था। परंतु इस एयरलाइन का बहुत ही दुखद अंत हुआ। बावजूद इसके वह बैंकों के पैसे का भुगतान करना चाहता है जिससे कि बैंकों को किसी भी प्रकार का घाटा ना हो।

फोटो- फाइल

Related News