लखनऊ।। समाजवादियों में होली को लेकर खासा उत्साह है। कारण ये है कि समाजवादियों के सबसे लोकप्रिय नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ इन्हें भी होली खेलने को लेकर खासी उत्सुकता है। पूर्व मंख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ होली खेलने वालों के लिये खुशखबरी है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अखिलेश यादव पूरी तरह होली खेलने के मूड में हैं। वह कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ जमकर होली खेलेंगे।
जानकारी के अनुसार, इटावा में होली खेलने के लिए अखिलेश यादव लखनऊ से निकलने वाले हैं। वह इटावा में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ होली खेलेंगे।
होली के बाद 4 मार्च कोे अखिलेश यादव जयपुर जाएंगे। वहां पर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।