मुंह में कपड़ा डालकर नाबालिग लड़के ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार!

img

भागलपुर ।। बिहार राज्य के मधुबनी जिले से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है, येां एक 15 साल के नाबालिग लड़के ने एक 80 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गुरुवार को अरेस्ट कर लिया। मधुबनी के पुलिस अफसर ने बताया कि ये घटना बुधवार देर रात अंधराठाढ़ी थाना सीमा के तहत जमैला गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी लड़का दूर का रिश्तेदार है और पीड़िता का पड़ोसी है। उसने कथित तौर पर पीड़िता के साथ आधी रात को दुष्कर्म किया। उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा जिससे किसी को उसकी चीखें सुनाई न पड़े। हालांकि, पीड़िता के जोर-जोर से रोने के बाद परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों की नींद उड़ गई और लड़के को पकड़ लिया गया।

पढ़िए-पाखंडी बाबा बोला- 50 दिन तक पत्नी के साथ लगातार करो ये काम, शुरू हो गया पति

पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बुरी तरह से पिटाई की गई है उसकी बॉडी पर गंभीर चोटें है।

पुलिस अफसर ने कहा कि महिला की बहू के आधार पर FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि आरोपी नाबालिग नहीं है उसके प्रमाण पत्र पर जो उसे नाबालिग दिखाते हैं वह फेक है। एसपी ने कहा कि मेडिकल जांच के जरिए ये पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News