झारखंड ।। महाराष्ट्र राज्य के उपनगर मुलुंड में ATM से रूपए निकालने में सहायता के बहाने लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को अरेस्ट किया गया है। दरअसल, एक 23 वर्षीय लड़की तड़के 3 बजे ATM में रुपए निकालने घई क्योंकि उसे ऑटोरिक्शा को किराया देना था और संयोग से लड़की का जन्मदिन भी था।
रुपए निकालने के दौरान लड़की को कुछ मुश्किलें आई तो इस पर ATM के बाहर खड़ा एक व्यक्ति उसकी सहायता के लिए ATM के भीतर गया और सहायता के बहाने उसने लड़की को आपत्तिजनक तरीके से छुआ साथ ही अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने प्राइवेट पार्ट भी दिखाने का प्रयास किया।
लड़की ने घटना को फोन में रिकॉर्ड कर लिया जिसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इस बारे में तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करते हुए आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा लड़की ने अपने ट्वीटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिया है।