आज का राशिफल : 10 जनवरी 2019 दिन- गुरुवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल : 10 जनवरी 2019 दिन- गुरुवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
गणेशजी की कृपा से आज दिन शुभ रहेगा। आप परिजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से लाभ
होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों से संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल
पर यात्रा कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

वृषभ:
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों एवं व्यावसायियो के लिए
दिन अच्छा है। नौकरी-पेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। पुराने कार्य पूरे होंगे। प्रमोशन हो सकता है। गृहस्थ
जीवन में आपका वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा। उपहारों और मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन:
मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों भरा है। आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से
परेशानी हो सकती है। व्यर्थ व्यय से बचें। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। साथ काम करने वालों का सहयोग कम मिलेगा।
संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें।

कर्क:

आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा है। किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार न करवाएं। क्रोध और वाणी पर संयम
रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकता है।
परिवार में विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें।

सिंह:
आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। व्यापार में साझेदारों के बीच मनमुटाव हो
सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित हो सकता है। सामाजिक जीवन में सफलता
मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात हो सकती है।

कन्या:
आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। सेहत अच्छी
अच्छी रहेगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ एवं यश प्राप्त होगा। सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग
मिलेगा।

तुला:

आज आपका दिन सुखपूर्वक बीतेगा। कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का बेहतर उपयोग आप कर पाएंगे। संतान की तरफ
से शुभ समाचार मिलेगा। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित मन का
आभास होगा लेकिन इधर-उधर के विचारों से मन विचलित होगा।

वृश्चिक:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों के विषय में ध्यान रखें। परिजनों के साथ बिना
कारण तनाव बढ़ सकता है। संतान के विषय में आपको परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। मध्याह्न
के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण होगा। कार्य में सफलता से यश प्राप्त होगा।

धनु:
आज आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए
समय अच्छा है। मित्रों एवं परिजनों से मुलाकात होगी। कार्य में सफलता मिलेगी एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय प्राप्त
करेंगे। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

मकर:
शेयर सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगा सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिजनों के साथ विवाद से गृहस्थी का वातावरण
बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को परिश्रम करना पड़ सकता है। आंखों में पीड़ा होने की आशंका है। नकारात्मक विचारों से दूर
रहें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ:
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। परिजनों एवं मित्रों के साथ
सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की
संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें।

मीन:
गणेशजी यह सोचते हैं कि आज मानसिक व्याकुलता हो सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में
आज ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकता है। किसी छोटे लाभ के
पीछे बड़ी हानि न हो, इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें।

Related News