फिल्म भारत के बाद महिलाओं में बढ़ी अभिनेता सुनील ग्रोवर की दीवानगी, समझ नहीं पा रहे कैसे करें बर्ताव

img

नई दिल्ली ।। फिल्म भारत में काम करने का लाभ हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर को अब मिलता दिख रहा हैं। ग्रोवर की लोकप्रियता लड़कियों में बढ़ने से वह फूले नहीं समां रहे हैं। हाल ही में आए एक शोध की माने तो फिल्म भारत के रिलीज होने और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने का लाभ फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ फिल्म एक्टर सुनील ग्रोवर को भी मिलता नजर आ रहा हैं और उनकी फैन फॉलोविंग लड़कियों में बढ़ गई हैं।

आपको बता दें कि एक्टर सुनील ग्रोवर के अलावा फिल्म भारत में सलमान-कैट की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर ने सलमान खान के जिगरी दोस्त की भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया हैं। इस फिल्म में काम करने का लाभ अब सुनील ग्रोवर को ऐसे हो रहा है कि उनके एक्टिंग करने की क्षमता के अलावा अब वह महिलाओं में भी मशहूर हो रहे हैं।

पढ़िए-इतिहास बनाने से सिर्फ एक कदम दूर है फिल्म ‘कबीर सिंह’!

हाल ही में आई खबरों की माने तो सुनील ग्रोवर को फिल्म भारत के रिलीज होने के बाद अचानक महिलाओं की ओर से मिलने वाली अटेंशन में बढ़ोत्तरी हो गई हैं। इसके बाद उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि इस चीज से कैसे निपटा जाएं।

एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने माना कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उन्हें मिल रही इतनी अटेंशन से वह कैसे निपटे। सुनील ने आगे ये भी बताया कि उनकी सराहना करने में लड़कियां सबसे ज्यादा हैं और सभी फिल्म में उनके लुक और अदाकारी की सराहना कर रहे हैं।

फोटो- फाइल

Related News