नई दिल्ली ।। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा व टीम इंडिया के कप्तान कोहली अचानक शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने साल 2017 में प्राइवेट सेरेमनी फैमिली और खास दोस्तों के बीच इटली में शादी की थी। दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा दो चुके हैं, ऐसे में स्टार कपल इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को खुशहाली से जी रहे हैं।
हाल ही में दोनों की शादी का एक खास वीडियो सामने आया है। विदाई के वक्त अनुष्का की ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार बार देखा जा रहा है। वीडियो में अनुष्का शर्मा विदाई के समय की रस्म को पूरा करते दिखाई दे रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री बहुत भावुक नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BvNqrUUHnlb/?utm_source=ig_embed