नई दिल्ली ।। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपनी खूबसूरत अदाओं के अलावा अपने डांस के लिए भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। फिल्मों में उनका डांस दर्शकों को खूब पसंद आता है।
अभी हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शानदार बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी फिल्म मर्डर के गाने ‘आ जरा’ पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके जबरदस्त डांस मूव्ज देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
जैकलीन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, “ये तो बस शुरुआत है। दबंग रीलोडेड।।।दुबई।” अभी तक इस वीडियो को 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक नजर डालिए इस वीडियो पर-
https://www.instagram.com/p/BuyrxcBAMud/?utm_source=ig_embed
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन को जल्द ही फिल्म Drive में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। तरुण मनसुखानी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म 28 जून, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।