नई दिल्ली ।। एक बार फिर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर डिनर डेट पर साथ दिखे। मलाइका अर्जुन का हाथ पकड़ते हुए चल रही थीं। मलाइका ऑरेंज पैंट और ग्रे शॉर्ट टॉप में काफी हॉट दिख रही थीं।
अर्जुन कपूर वाइट टीशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में काफी कूल दिख रहे थे। पिछले दिनों गौरी खान ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें मलाइका अरोड़ा और उनकी गर्ल्स गैंग भी पहुंची थीं। गौरी की उस पार्टी में गर्ल्स गैंग के बीच अर्जुन कपूर भी आमंत्रित थे।