सांसू मां के साथ नजर आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, सांस भी दिखी स्टाइलिश अंदाज में

img

नई दिल्ली ।। हॉलीवुड व बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। प्रियंका बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अभिनय से सबको दीवाना बना चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में ससुराल वालों के साथ समय बिता कर रही हैं।

मंगलवार रात को प्रियंका अपनी मदर इन लॉ डेनिस जोनस के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका ग्रे कलर के जंप सूट में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। इस दौरान प्रियंका ने गले में मंगलसूत्र भी पहना था।

पढि़ए- अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को बताया अपनी लाइफ के 7, 12, 5, 40 का राज, जानें क्या है ये

वहीं डेनिस जोनस की बात करें तो वह इस दौरान व्हाइट टॉप और जींस में ग्लैमरस नजर आईं। इसके साथ उन्होंने पिंक जैकेट पहनी थी। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं।

फोटो- फाइल

Related News