इस अभिनेत्री ने 10 किलो वजन घटाने के लिए खर्च कर डाले 10 लाख रुपए, देखिए डाइट चार्ट

img

नई दिल्ली ।। फिल्म कलाकार बनने से पहले बैंकिंग क्षेत्र और अर्थव्यवस्था में पढाई करने वाली परिणीति चोपड़ा आज 30 वर्ष की हो गयी है। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 हरियाणा के अंबाला में हुआ।

परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। परिणीति आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। परी ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से की। इस फिल्म में परिणीति ने एक छोटी सी भूमिका निभायी थी। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई। वर्ष 2012 में परिणीति को यशराज बैनर तले बनी फिल्म इश्कजादे में काम करने का अवसर मिला।

पढ़िए- 14 साल की उम्र में नौकरानी को अपनी हवस का शिकार बना चुका हैं ये मशहूर एक्टर, नाम जानकर…

इस फिल्म में परिणीति के अपोजिट अर्जुन कपूर थे जो बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म इश्कजादे में परिणति और अर्जुन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इश्कजादे टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये परिणति चोपड़ा को स्पेशल मेंशन राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। आपको बता दें कि परी का वजन 86 किलो था और उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए करीब 28 किलो वजन कम किया था। कभी मोटी और भद्दी दिखने वाली परिणीति ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और आज वे बेहद ग्लैमस नजर आती हैं।

परिणीति ने कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था- ‘मैं केवल 25 साल की थी और मैं बेहद मोटी और भद्दी दिखने लगी थी। मैं फिट कपड़े कैसे पहन पाऊंगी यो सोच-सोचकर परेशान हो गई थी। फिर मैंने सोचा कि मुझे फिट होना पड़ेगा। इसके बाद मैंने खुद की फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया’।

खबरों के मुताबिक परी ने अपना दस किलो वजन करने के लिए 10 लाख रुपए खर्च किए थे। उन्होंने ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स प्रोग्राम ज्वाइन किया था। इस प्रोग्राम को ज्वाइन करने से पहले कई टेस्ट किए जाते हैं ताकि पता लग सके कि उनकी बॉडी क्या-क्या सहन कर सकती है। इसके आधार पर छह महीने का एक डाइट चार्ट तैयार किया जाता है, जिसे क्लाइंट्स को स्ट्रिक्ट रूप से फॉलो करना पड़ता है। इस डाइट चार्ट की कीमत 15 से 30 दिन के लिए 5 से 10 लाख रुपए के बीच है। मूल कीमत प्रोग्राम के दिनों पर निर्भर है। परिणीति ने यही डाइट प्रोग्राम फॉलो किया है और उन्हें अच्छे रिजल्ट्स मिले हैं।

परी का डाइट चार्ट

परी ब्रेकफास्ट में एक गिलास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंड्डे (सिर्फ सफेद जर्दी) और कभी-कभी जूस।
लंच में वे दाल रोटी, ब्राउन राइस, ग्रीन सलाद और ग्रीन वेजीटेबल जूस।
डिनर में कम तला सादा खाना, एक गिसाल दूध और कभी-कभार चॉकलेट शेक। वे इस बात का ध्यान रखती है कि वे डिनर सोने के 2 घंटे पहले करें।

फोटो- फाइल

Related News