इंसानियत शर्मसार- नशे के आदी कलयुगी बेटे ने काट दी माता-पिता की गर्दन, घर में ताला लगा हुआ फरार

img

महराजगंज ।। उत्तर प्रदेश राज्य के महराजगंज में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने माता-पिता को फरसे से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। माता-पिता की बेरहमी से हत्‍या करने के बाद से कलयुगी बेटा फरार है। पुलिस ने खून से सनी उसकी शर्ट और हत्‍या में यूज किया गया फरसा बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

महराजगंज के को‍तवाली क्षेत्र के बरवा फहीम में सोमवार की रात बेटे ने उद्योगपति पिता और मां की फरसे से काटकर हत्‍या कर दी। उसने उनका धड़ अलग कर दिया। इसके बाद घर पर ताला लगाकर भाग निकला। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने क्राइम ब्रांच समेत 3 टीमें लगाई हैं। विश्‍वनाथ वर्मा (60 वर्ष) 4 भाइयों में सबसे छोटे थे। 15 साल पहले उन्‍होंने ज्‍योति राइस मिल शुरू की थी। 2010 में मिल बंद हो गई। उसी परिसर में 2014 में डेयरी और सोयाबीन की फैक्‍ट्री शुरू की।

पढ़िए-बीवी को खुश नहीं कर पा रहा था पति, अंधेरी रात में निकली मायके तो हो गया गैंगरेप

बताया जा रहा है कि नशे की लत की वजह से सतीश नशे का आदी हो गया था। इसी कारण उसका अक्‍सर परिजनों से झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह डेयरी का मुनीम राममिलन विश्‍वनाथ के घर पहुंचा, तो गेट पर ताला देखा।

बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और ताला तोड़कर घर के अंदर गई, तो भीतर का मंजर हतप्रभ करने वाला था। विश्‍वनाथ (60) और पत्‍नी लालती देवी (55) के खून से लथपथ शव कमरे में पड़े थे। हत्‍याकांड के बाद से ही सतीश लापता है। मुरारी ने सतीश पर हत्‍या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News