शादी के एक महीने बाद मायके लौटी तो घर में घुसा ब्वॉयफ्रेंड, फिर कर दिया कांड

img

नई दिल्ली ।। मध्य प्रदेश राज्य में दतिया जनपद के भांडेर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के लगभग 3-4 बजे गोलू यादव नामक युवक ने प्रियंका साहू नामक एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका की पिछले महीने की 28 तारीख को शादी हुई थी। इसी क्रम में वह शादी के बाद पहली बार अपने मायके आई हुई थी।

वहीं, बीते शनिवार को प्रियंका के ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने आए थे, लेकिन किसी वजह से वो जा नहीं सकी थी। बताया जा रहा है कि गोलू यादव (आरोपी) से प्रियंका का लव अफेयर चल रहा था। इस बीच प्रियंका की कहीं और शादी हो जाने से गोलू परेशान रहने लगा था। गोलू नहीं चाहता था कि प्रियंका की कहीं और शादी हो या वो वापस अपने ससुराल जाए।

पढ़िए-लड़के का एडमिशन कराने आई महिला ने मास्टरजी को पहली बार में कर दिया बेहोश, दूसरी बार में तो…

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भांडेर पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। साथ ही आरोपी गोली के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News