नेताजी से मुलाकात के बाद शिवपाल ने सपा के गढ़ में रखी जनसभा, पार्टी में मचा हड़कंप

img

उत्तर प्रदेश ।। समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी बनाने और पदाधिकारियों का चयन करने के बाद अब चुनावी तैयारियों पर पूरा फोकस कर दिया है।

अब जिले-जिले और मंडल स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों की बैठक की जा रही है। उसमें पार्टी को मजबूत करने के साथ ज्यादा से ज्यादा सपा समेत दूसरे दलों के लोगों और जनता को जोड़ने पर बल दिया जा रहा है। बैठकों में लगातार ये बातें कही जा रही हैं कि पार्टी को इतना मजबूत करना है कि महागठबंधन बने तो हमारे बिना न बने और अगर हमारी पार्टी उमसें शामिल हो तो सम्मानजनक सीटों के साथ हो।

पढ़िए- अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, शिवपाल की पार्टी में शामिल हुआ ये बड़ा अफसर

मऊ में भी शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की समीक्षा बैठक हुई जिसमें चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में आजमगढ़ मंडल के प्रभारी राम दर्शन यादव मौजूद रहे।

उनके अलावा युवजन सभा प्रभारी बनाए गए भरत सिंह ने भी बैठक में हिस्सा लिया। राम दर्शन यादव ने बताया कि 26 नवंबर का आजमगढ़ में पार्टी की एक बड़ी जनसभा आयोजित होगी। इसमें खुद शिवपाल यादव मौजूद होंगे। वह मंडल के जिलों के कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे। वह आजमगए़ में जनसभा करने के बाद मऊ होते हुए बलिया में भी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता, जिसका जो नाम है लोग वही जानते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिये बन रहे महागठबंधन में अगर सम्मानजनक रूप से शामिल होने का मोका मिलेगा तो उनकी पार्टी शामिल हो सकती है।

फोटो- फाइल

Related News