उत्तर प्रदेश ।। यूपी के पूर्व सीएम एवं सपा के हेड अखिलेश यादव ने कहा कि देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। तीसरे चरण में BJP का खाता भी नहीं खुलेगा। वह शनिवार को रामपुर में पूर्व मंत्री मो. आजम खान के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर BJP सरकार नोटबंदी कर सकती है, तो यूपी की जनता वोट BJP के लिए वोटबंदी भी कर सकती है। BJP ने कहा था कि हम कालाधन वापस लायेंगे। एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। पहले चाय वाले बनकर आये आज चौकीदार बनकर आये हैं।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि इस बार देश में महापरिवर्तन होने वाला है। पांच वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग को दुख पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। BJP के लोग कहते हैं कि नया देश बनाना है। महागठबंधन कह रहा है नया प्रधानमंत्री बनने जा रहा है, तभी नया भारत बनेगा। किसी को अच्छे दिन दिखाई दिये हों तो कहो। सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है।