महिलाओं और शिक्षामित्रों के लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- महिलाओं को…

img

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर बड़ा और अहम बयान दिया है। वह भी महिलओं के संबंध में।

सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार आयी तो महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये पेंशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है।

पढ़िए- संसद मे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, खुशी से झूम उठे सपा समर्थक

आपको बता दें कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होनें कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी समुदाय की हो उनके साथ न्याय होना चाहिए, अन्याय नहीं। भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा पेरशानी और संकट में है। जनता की बुनियादी जरूरतों के प्रति सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है।

पढ़िए- तीन सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव में तोड़ा मोदी का भरोसा, उनके नाम…

उन्होंने यह भी कहा समाजवादी सरकार ने जिन शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाकर रोजगार दिया भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। तो वहीं उन्होंने शिक्षामित्रों को लेकर कहा कि शिक्षामित्रों के हर एक संघर्ष में समाजवादी उनके साथ है।

फोटोः फाइल

Related News